रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
08-Oct-2019 02:50 PM
PATNA : नीतीश सरकार की मुखर आलोचना करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड को निराशा हाथ लगी है। जेडीयू ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से गिरिराज सिंह पर लगाम लगाने की गुहार लगाई थी लेकिन उसके इस गुहार का कोई असर नहीं हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गिरिराज सिंह पर लगाम लगाने के लिए कोई पहल नहीं की है।
जेडीयू ने बनाई खास रणनीति
आपको बता दें कि गिरिराज के हमले से तिलमिलाए जेडीयू ने 2 दिन पहले बीजेपी नेतृत्व से कहा था कि वह गिरिराज सिंह के ऊपर कार्रवाई करें। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया के जरिए बीजेपी नेतृत्व से यह मांग रखी थी लेकिन त्यागी के इस बयान का बीजेपी ने नोटिस तक नहीं लिया। गिरिराज के मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व से निराशा हाथ लगने के बाद जेडीयू ने अब इस मामले पर नई रणनीति बनाई है।
'नो कमेंट' कैटेगरी में गिरिराज
जेडीयू ने गिरराज सिंह को को अब 'नो कमेंट' कैटेगरी में डाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं को यह निर्देश दिया है कि वह गिरिराज सिंह के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया ना दें। वशिष्ठ नारायण सिंह ने खुद कहा है कि जेडीयू गिरिराज सिंह के बयानों को तरजीह नहीं देता है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि एनडीए के सहयोगी दलों के बीच आपसी बयानबाजी ठीक नहीं है। जेडीयू की इस नई रणनीति का मकसद यह है कि गिरिराज के बयानों को तूल देने की बजाय पार्टी के नेता अपना पूरा ध्यान नीतीश सरकार के कामकाज को जनता के बीच रखने में लगाएं।