छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
02-Nov-2022 07:29 AM
PATNA : खबर जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार से जुड़ी है. नीरज कुमार की तबीयत फिर से बिगड़ गई है. फिलहाल वह पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं और अब उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाए जाने की तैयारी हो रही है. नीरज कुमार को आज सुबह पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद ले जाया जाएगा. दरअसल नीरज कुमार की पिछले दिनों पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ही सर्जरी कराई गई थी. उन्हें पेसमेकर लगाया गया था लेकिन इसके बाद भी उनकी तबीयत से लगातार बिगड़ती जा रही है.
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नीरज कुमार अपने मोकामा स्थित गांव छठ पूजा में गए थे और यहीं पर उन्हें कई बार स्ट्रोक आया. किसी तरह आनन-फानन में उन्हें पटना लाया गया. पटना के मेदांता हॉस्पिटल में फिलहाल वह एडमिट है और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा. हैदराबाद में ही पेसमेकर और उससे जुड़े एक्सपर्ट डॉक्टर मौजूद हैं. जहां उनका ट्रीटमेंट कराया जाएगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खुद उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है. मुख्यमंत्री के पहल पर ही एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है और अब उन्हें एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया जाएगा.
आपको बता दें कि मोकामा से पटना आने के क्रम में नीरज कुमार की गाड़ी बाढ़ के पास जाम में फंस गई थी. काफी देर तक जाम में फंसी गाड़ी के बीच नीरज कुमार जिंदगी और मौत से जूझते रहे. आखिरकार किसी तरह जाम खाली कराया गया और उन्हें पटना लाया जा सका अगर समय पर नीरज कुमार पटना मेदांता हॉस्पिटल नहीं पहुंचते तो परेशानी बढ़ सकती थी, लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जा रहा है.