बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Oct-2019 04:29 PM
By जितेंद्र
BEGUSARAI: जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है. मटिहानी से जेडीयू विधायक बोगो सिंह ने नीतीश सरकार के खिलाफ बाढ़ राहत के नाम पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है.
जेडीयू विधायक बोगो सिंह के बागी बोल
जिला प्रशासन के खिलाफ बाढ़ राहत के नाम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट है. प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने अभी तक लोगों के लिए नाव की सेवा उपलब्ध नहीं करायी है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जिला प्रशासन नहीं कर रहा मदद
राज्य सरकार के खिलाफ दोहरा रवैया का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पटना में लोगों को खाने के लिए फूड पैकेट गिराए जा रहे हैं, जबकि जिले में भीषण बाढ़ में फंसे लोगों तक सरकार खाना और पानी मुहैया करान में साफ विफल रही है.
प्रशासन को दी चुनौती
जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जिले के रचियाही, गांधीग्राम, कमरूद्दीनपुर, मुसन टोला, नकटी, रामदिरी, जगतपुरा, मीनापुर, चकबल्ली सहित ऐसे कई गांव हैं, जहां पर जिला प्रशासन ने अबतक किसी तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है. बोगो सिंह ने कहा कि अगर इन जगहों पर जिला प्रशासन ने मुट्ठी भर भूसा भी दिया होगा तो मैं विधानसभा से त्यागपत्र दे दूंगा.