मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
03-Aug-2020 02:11 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है. जहां सत्ताधारी दाल जेडीयू के विधायक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. बीच सड़क पर सरेआम विधायक को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा है. बाढ़ संकट में मदद नहीं करने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है.
मामला सीवान जिले के महाराजगंज का है. जहां महाराजगंज सीट से जेडीयू के विधायक हेमनारायण साह को बाढ़ पीड़ितों ने उस वक्त बंधक बना लिया, जब वह अपने बॉडीगार्ड के साथ गाड़ी से कहीं जा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने विधायक का रास्ता रोका है, वे बाढ़ पीड़ित हैं. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बाढ़ के कारण स्थिति भयावह है. लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे मुसीबत के समय में कोई भी स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी मदद नहीं कर रहे हैं.
बीच सड़क पर विधायक की गाड़ी का घेराव कर रहे लोगों ने बताया कि वे कई दिन से भूख और प्यास से तड़प रहे हैं. बाढ़ के इस संकट में किसी भी प्रकार की कोई भी व्यवस्था उनके लिए नहीं की गई है. विधायक हेमनारायण साह ने बताया कि लोगों ने उनकी गाड़ी का घेराव किया. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्या को जल्द ही दूर किया जायेगा. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन से कहा गया है.