ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

जेडीयू विधायक बोगो सिंह अधिकारियों पर भड़के, जिला 20 सूत्री कमिटी की बैठक का किया बहिष्कार

जेडीयू विधायक बोगो सिंह अधिकारियों पर भड़के, जिला 20 सूत्री कमिटी की बैठक का किया बहिष्कार

19-Oct-2019 02:11 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : जिले में बाढ़ राहत कार्य से असंतुष्ट जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ने जिला 20 सूत्री कमिटी की बैठक का बहिष्कार कर दिया है। मटिहानी से जेडीयू विधायक बोगो सिंह लगातार अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह के बाद अधिकारियों पर भड़ास निकालने वाले बोगो सिंह दूसरे नेता हैं। 


बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में जिला 20 सूत्री कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा कर रहे हैं लेकिन विधायक बोगो सिंह ने बैठक का यह कहते हुए बहिष्कार कर दिया है कि जिले में बाढ़ राहत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। 


बोगो सिंह ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही आपदा पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराना चाहते हैं लेकिन अधिकारी सरकार की योजनाओं को धराशाई करने पर तुले हुए हैं। जेडीयू विधायक ने आरोप लगाया है कि बाढ़ पीड़ितों को सरकारी मदद के नाम पर अब तक जिले में केवल खानापूर्ति हुई है।