खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लूटकांड के 3 आरोपियों को भी दबोचा Bihar Transport News: परिवहन विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, MVI ने फर्जी पेपर पर 45 वाहनों का A/P निर्गत किया...अधिकारी ने निबंधित किया Biometric Aadhaar Lock: अब अपने आधार में लगाएं सुरक्षा का ताला, जानिए... प्राइवेसी सुरक्षित रखने का आसान तरीका Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ ‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान ‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव
07-Mar-2021 08:43 AM
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जनता दल यूनाइटेड में विलय को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं और इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा अगले हफ्ते अपनी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। रालोसपा सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक के 13 और 14 मार्च को पार्टी की अहम बैठक के पटना में बुलाई गई है जिसमें भविष्य की रणनीति समेत तमाम मुद्दों पर कुशवाहा चर्चा करेंगे। जेडीयू सूत्रों की माने तो कुशवाहा इसी बैठक में रालोसपा के जेडीयू में विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगाएंगे। हालांकि कुशवाहा खुद अब तक अपनी जुबान से जेडीयू में विलय की खबरों को खारिज कर रहे हैं लेकिन जनता दल यूनाइटेड की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि विलय पर बातचीत बन चुकी है।
रालोसपा के जेडीयू में विलय के फैसले से पहले ही कुशवाहा के कुनबे में भगदड़ मच गई है। पार्टी के कई पुराने नेता कुशवाहा से अपना रास्ता अलग कर रहे हैं। शनिवार को लगभग तीन दर्जन से ज्यादा नेताओं ने एक साथ रालोसपा से नाता तोड़ लिया। विनय कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं ने कुशवाहा का साथ छोड़ते हुए यह दावा किया कि आने वाले दिनों में कई और नेता रालोसपा से इस्तीफा देंगे। विनय कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा उनके साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र कुशवाहा कुशवाहा समुदाय को ठगा। पार्टी के 90 फीसदी नेता और कार्यकर्ता विलय में नहीं चाहते। भविष्य में ऐसे नेता और कार्यकर्ता करेंगे इस पर चर्चा के बाद फैसला किया जाएगा।
पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने विलय के सवाल को निराधार बताया था और कहा था कि उनकी पार्टी लगातार अपने कार्यक्रम पर फोकस कर रही है। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य परिषद की बैठक 13 और 14 मार्च को बुलाई गई है। जिलाध्यक्षों को भी इस बैठक में बुलाया गया है। अब देखना होगा कि कुशवाहा इस में विलय के प्रस्ताव पर चर्चा करते हैं या फिर वाकई सरकार के खिलाफ रणनीति बनाते हैं।