मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
29-Sep-2021 04:46 PM
PATNA: JDU की नव निर्वाचित MLC रोजिना नाजिश को आज विधान परिषद के सभापति कक्ष में शपथ दिलायी गयी। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने रोजिना नाजिश को शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मुकेश सहनी, मंत्री संजय झा सहित कई लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित एमएलसी रोजिना नाजिश को गुलदस्ता भेज की और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मौजूद नेताओं ने भी रोजिना नाजिश को बधाई दी।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद सदस्य तनवीर अख्तर के निधन से रिक्त हुए पद पर जद (यू) उम्मीदवार रोजीना नाजिश निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं। विधान परिषद उपचुनाव की अधिसूचना 15 सितम्बर को जारी हुई थी। 22 सितंबर को नामांकन भरने की आखिरी तारीख तय थी। उपचुनाव में जद(यू) उम्मीदवार रोजीना नाजिश ने निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। उम्मीदवारी का नामांकन जमा करने की अवधि में रोजीना नाजिश एकमात्र उम्मीदवार रहीं। 23 सितंबर को नामांकन पत्र की जांच की गई। जिसमें रोजीना नाजिश का नामांकन सही पाया गया। विपक्ष की ओर से किसी ने दावेदारी नहीं की। लिहाजा रोजीना निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए की रोजिना नाजिश के निर्विरोध निर्वाचित होने पर पटना के कमिश्नर और निर्वाची पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया था। आज जेडीयू की नव निर्वाचित एमएलसी रोजिना नाजिश को शपथ दिलायी गयी। विधान परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल मंत्रियों और नेताओं ने रोजिना नाजिश को बधाई दी।

