चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
17-Nov-2021 12:16 PM
PATNA: जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जेडीयू ने अपने सभी प्रकोष्ठों और इसकी सारी इकाइयों को भंग कर दिया है. बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की तरफ से बनाई गई सभी प्रकोष्ठ और इसकी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. इतना ही नहीं पार्टी के सभी लोकसभा प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की भी छुट्टी कर दी गई है.
आपको बता दें JDU के मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है. आपको बता दें कि इस बात की संभावना पहले से जताई जा रही थी कि जेडीयू के सभी प्रकोष्ठों और लोकसभा विधानसभा प्रभारियों को पद मुक्त कर दिया जाएगा. अब इस आशंका के अनुसार पार्टी ने यह फैसला लिया है.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ललन सिंह ने कमान संभालने के बाद सभी प्रकोष्ठ और प्रदेश इकाई की समीक्षा की थी इस दौरान उन्होंने कई स्तर पर हानियां पकड़ी थी. जिसके बाद यह माना जा रहा था कि प्रकोष्ठ और उसकी समस्त इकाइयों को निरस्त कर दिया जाएगा और अब पुरानी इकाइयों को भंग किए जाने के बाद नए सिरे से पार्टी में पुनर्गठन का दौर शुरू होगा.