ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Dec-2022 09:57 AM
PATNA : जेडीयू के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। आज जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। बैठक पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जेडीयू ऑफिस को पूरी तरह से सजा दिया गया है। आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी ललन सिंह के नाम पर मुहर लगेगी।
इस बैठक में अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भी रणनीति भी तैयार की जाएगी। आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू को मिली हार पर चर्चा भी हो सकती है। आपको बता दें, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, ये चुनाव नीतीश कुमार लिए काफी ख़ास था क्योंकि आरजेडी ने अपनी सिटिंग सीट जेडीयू को दी थी।
इस बैठक की जानकारी देते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के चयन पर मुहर लगेगी। राष्ट्रीय परिषद में ढाई सौ के करीब सदस्य हैं और सभी इस बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। सभी राज्यों से जेडीयू के नेता भी इसमें भाग लेने आएंगे। ये बैठक 3 बजे से शुरू होगी। सीएम नीतीश के साथ ढाई सौ के करीब राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल होंगे।