चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
01-Dec-2021 01:04 PM
PATNA : बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज होती नजर आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जातीय जनगणना की याद दिलाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की मांग को एक बार फिर से खारिज कर दिया है. ऐसे में नीतीश सरकार को पहल करनी चाहिए.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना के सवाल पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से जाकर मिला था, प्रधानमंत्री ने भरोसा भी दिया था. लेकिन ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में एक बार फिर इस बात की जानकारी दी है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी.
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराएगी तो राज्य अपने खर्च पर इसे कराएगा. ऐसे में अब जबकि केंद्र सरकार ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी. बिहार सरकार को तत्काल पहल करनी चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही सरकार को यह घोषणा करनी चाहिए कि राज्य सरकार अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराएगी.
तेजस्वी ने कहा कि जब जातीय जनगणना को लेकर सवाल पूछा गया था तब पिछली दफे नीतीश कुमार ने बिहार में उपचुनाव का हवाला दिया था नीतीश कुमार ने कहा था कि उपचुनाव के बाद बिहार में इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर बातचीत करेंगे. अब उपचुनाव खत्म हुए अच्छा वक्त निकल चुका है लेकिन नीतीश कुमार जी चुप्पी साधे बैठे हैं. नीतीश कुमार को तत्काल जातीय जनगणना पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इस मामले को छोड़ने वाली नहीं है.