BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
02-Oct-2023 05:00 PM
By First Bihar
PATNA: जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी करने के बाद बिहार सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बुलायी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-कल हम सभी दलों के लोगों के सामने जातीय गणना से संबंधित आंकड़ों को प्रेजेंटेशन देंगे. इसके बाद जो करेंगे जो वह सब को पता चल जायेगा.
बता दें कि आज ही नीतीश सरकार ने जातीय गणना से जुड़ें आंकड़ों को जारी किया है. इसमें राज्य में किस जाति की कितनी संख्या है, ये बतायी गयी है. हालांकि सरकार ने जातीय गणना कराते समय ये कहा था कि वह ये पता लगा रही है कि किस जाति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति क्या है. लेकिन सरकारी रिपोर्ट में विभिन्न जाति के लोगों की आर्थिक औऱ सामाजिक स्थिति की जानकारी नहीं दी गयी है.
जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी कर दी है. लेकिन आगे क्या कदम उठाया जायेगा, इस पर अभी कुछ नहीं बोलेंगे. कल बिहार के सारे राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है. उस बैठक में राज्य सरकार के अधिकारी जातीय जनगणना पर प्रेजेंटेशन देंगे. उसके बाद आगे का फैसला लिया जायेगा.
देखिये न आगे क्या होता है?
नीतीश कुमार ने मीडिया के सवाल पर कहा-देखियेगा आगे क्या होता है. फिलहाल वे सभी दलों की राय जानेंगे. नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा-वो लोग कुछ कर रहा है. उन लोगों को क्या आइडिया है. क्यों नहीं पूरे देश में जातीय जनगणना करा रहे हैं. पूरे देश में अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है. एससी, एसटी के लिए कुछ नहीं किया गया है. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार तो मुसलमानों की विरोधी है ही.