ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

जातीय जनगणना को लेकर राजभवन मार्च कल, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने किया है एलान

जातीय जनगणना को लेकर राजभवन मार्च कल, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने किया है एलान

17-Sep-2021 08:24 PM

PATNA : जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर बिहार की सियासत गर्म है. आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने शनिवार को राजभवन मार्च का एलान किया है. पार्टी के नेता विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि कल आम जनता पार्टी राष्ट्रीय पटना के मिलर स्कूल से राजभवन तक मार्च करेगी और राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगी.


आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के नेता विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि जातिगत जनगणना होना अति आवश्यक है. जातियों की स्थिति जाने बगैर कोई भी सरकार विकास की नीति नहीं तैयार कर सकती है. आम तौर पर जनगणना में 17-18 पॉइंट में आर्थिक से लेकर शैक्षणिक जानकारी दी जाती है. सरकार के पास अगर ये डाटा आता है कि किसी व्यक्ति की वार्षिक आय 5 लाख से कम है तो उसे किसी एक जाति वर्ग में रखना होगा. किसी एक व्यक्ति की वार्षिक आय उससे भी कम है, तो उसे दूसरे वर्ग में रखना होगा. ताकि एक डाटा तैयार हो और उसे जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके. जब जनगणना में जाति का कॉलम जुड़ेगा तभी यह स्पष्ट हो पायेगा कि किस वर्ग के लोगों की वास्तविक स्थिति क्या है.


सरकार पर निशाना साधते हुए विद्यापति चंद्रवंशी ने कि सरकार वोट बैंक को लेकर घबराई हुई है. सरकार ये सोच रही है कि कहीं मेरा वोट बैंक न घिसक जाये. लेकिन सरकार को समझना चाहिए कि जातिगत जनगणना होने से वोट बैंक पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि जाति से गांव मेंप्रेम और सद्भावना का संबंध बनता है. कोई किसी से बांटता नहीं है और न ही अलग होता है. इन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर जातीय जनगणना नहीं हुई तो उस स्थिति में सत्ताधारी दल के वोट बैंक में सेंधमारी होगी.


विद्यापति चंद्रवंशी ने आगे कहा कि अगर सरकार इस मुद्दे पर सहमत नहीं होती है तो आम जनता पार्टी राष्ट्रीय दिल्ली का रुख करेगी. आम जनता पार्टी राष्ट्रीय दिल्ली में संसद का घेराव करेगी. पार्टी में यह प्रस्ताव भी रखा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने इसकी घोषणा की थी कि वे जातीय जनगणना कराएँगे लेकिन वे अब अपनी बात से मुकर रहे हैं.