Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
08-Oct-2023 05:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार ने जाति के जो आंकड़े पेश किए हैं वह फर्जी हैं और राजनीतिक फायदे को देखते हुए जातियों की संख्या बढ़ाई और घटाई गई है। इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल ने आंदोलन का एलान कर दिया है। जातीय गणना के आंकड़ो में हेराफेरी के सवाल पर आरएलजेडी आगामी 14 अक्टूबर को राजभवन मार्च करगे और अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार ने जब से जातीय गणना का आंकड़ा जारी किया है कन्फ्यूजन का दौर शुरू हो गया है। सभी लोग दुविधा में हैं कि कैसे सरकार ने इस तरह का आंकड़ा पेश कर दिया है। जो आंकड़े सरकार ने पेश किए हैं उसका दंश अगले 100 सालों तक लोगों को झेलना पड़ सकता है। कुछ जाति को छोड़ दें ते करीब करीब सभी जाति के लोगों को जातीय गणना के आंकड़ों पर डाउट है। साखकर छोटी जातियों के लोगों को भारी शंका है। सरकार ने जो भी आंकड़े जारी किए हैं उनको राष्ट्रीय लोक जनता दल खारिज करता है।
उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार का यह दायित्व है कि अगर लोगों के मन में उसके प्रति कोई कंफ्यूजन है तो सरकार उसे दूर करे। सरकार को पहले लोगों के कन्फ्यूजन को दूर करना चाहिए तब अंतिम रूप से जो जातीय गणना या आर्थिक गणना के आंकड़े हैं उन्हें जारी करना चाहिए। सरकार अगर चाहेगी तो सुझाव देने को हम तैयार हैं। सरकार के इस जाली आंकड़े के खिलाफ आरएलजेडी आवाज उठाएगी और आगामी 11 अक्टूबर को बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा और 14 अक्टूबर को आरएलजेडी राजभवन मार्च करेगी।