पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
03-Jan-2022 02:47 PM
PATNA : बिहार में जातीय जनगणना को लेकर खूब सियासत हो रही है. इसको लेकर नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं. सीएम नीतीश ने यह भी कहा था कि जल्द ही इसको लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी करेंगे. आज जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया है.
नीतीश कुमार ने कहा कि सर्वदलीय मीटिंग के लिए सभी पार्टी से बात की गई है. सबका जवाब आ गया है. बीजेपी की ओर से जवाब का इंतजार है. सीएम ने कहा, हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन ये सर्वदलीय मीटिंग है तो सबको कह दिया है, सबकी सहमति आ जाये तो कर लेंगे. सीएम ने यह भी कहा कि इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी, लेकिन अगर बातचीत से काम किया जाये तो अच्छा रहता है.
नीतीश कुमार ने कहा, जनगणना हम किस तरह से कराएंगे, उस पर सब लोगों की एक राय होनी चाहिए. इसके बारे में कैसे करेंगे, किस प्रकार से करेंगे, किस माध्यम से करेंगे, इस सब पर पूरी तैयारी करा रहे हैं. जब इस पर सबकी राय बन जाएगी तो सारी चीजों को मीटिंग में फाइनल करेंगे. सभी पार्टी की मीटिंग में एक राय होगी, उसी के आधार पर निर्णय लेकर सरकार उसका एलान करेगी.
बता दें कि जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार से इतर बिहार सरकार ने अपना निर्णय ले लिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार पारदर्शी तरीके से जनगणना कराएगी. लेकिन बीजेपी नेताओं के इस पर अलग ही सुर हैं. बहुत से बीजेपी नेता जातीय जनगणना कराने के पक्ष में नहीं हैं. इधर, जेडीयू और विपक्ष के नेता इस पर एक मत हैं.