ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

जातिगत जनगणना पर बोले सुशील मोदी.. केंद्र सरकार के लिए यह असंभव, राज्य सरकार इसे कराना चाहती है तो करवा सकती है

जातिगत जनगणना पर बोले सुशील मोदी.. केंद्र सरकार के लिए यह असंभव, राज्य सरकार इसे कराना चाहती है तो करवा सकती है

26-Sep-2021 03:12 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: देश में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गयी है। यह मुद्दा एक बार फिर से बहस का विषय बना हुआ है। जहां केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोई जातिगत जनगणना नहीं होने जा रही। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जातीय जनगणना कराने के पक्षधर हैं। सीएम नीतीश ने एक बार फिर जातीय जनगणना को देश के लिए बेहद जरूरी बताया। वही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जातीय जनगणना करना केंद्र सरकार के लिए असंभव है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि यदि राज्य सरकार इसे कराना चाहती है तो करवा सकती है। इसके लिए राज्य सरकार स्वतंत्र है। वही उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक सरकार ने तो 2015 में जातीय जनगणना करायी थी लेकिन आज तक उसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किया गया।


जातिगत जनगणना पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराना असंभव है। लेकिन यदि राज्य सरकार जातीय जनगणना कराना चाहती है तो करा सकती है। इसके लिए सभी राज्य की सरकार स्वतंत्र हैं। जिस प्रकार कर्नाटक की सरकार ने जातीय जनगणना कराया। उड़िसा की सरकार फिलहाल जातीय जनगणना करा रही है। बिहार की एनडीए सरकार को यदि लगता है कि जातिगत जनगणना कराना संभव है तो वो भी करवा सकती है। लेकिन केंद्र के लिए यह संभव नहीं है।


सुशील मोदी ने कहा कि पिछले बार जब जनगणना के बाद जो सर्वे किया गया। उसमें सामाजिक और आर्थिक गणना के दौरान देश में 43 लाख जातियां के बारे में पता चला। इस सर्वे में इतनी गलतियां सामने आई की इतने बड़े देश में जातिगत जनगणना कराना तकनीकी तौर पर संभव नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जातिगत जनगणना कराने में असमर्थता जतायी गयी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। यदि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का आदेश यह आता है कि जातिगत जनगणना कराना होगा तब केंद्र सरकार को किसी भी तरह जातिगत जनगणना कराना ही पड़ेगा। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह बातें पटना सिटी में कही।


पटना सिटी के मालसलामी स्थित नगला इलाके में बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी गयी। इस मौके पर कई लोगों के बीच 5 किलों के अनाज का थैला वितरण किया गया। इस मौके पर सुशील मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बिहार के 8 करोड़ 71 लाख लोगों को सात माह तक 5 किलों अनाज देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत बिहार के सभी जिला और प्रखंड स्तर पर अनाज का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव सहित कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।