ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

जनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

14-Apr-2024 09:17 PM

By Vikramjeet

SARAN: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सारण में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। इसे लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं। आज महापर्व चैती छठ का तीसरा दिन भी है। आज छठ घाटों पर  छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य जिसे राजद ने सारण से लोकसभा चुनाव में उतारा है वो आज सोनपुर के नारायणी घाट पहुंची जहां छठव्रतियों का पैर छूकर उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया। 


हालांकि रोहिणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छठी मईया से बिहारवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करने आए हैं। सारण और बिहार की जनता खूब तरक्की करे यहीं हम चाहते हैं। सारण लोकसभा से महागठबंधन की उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रविवार की शाम अचानक सोनपुर में नारायणी घाट पहुंची। 


उस वक्त छठ घाट पर व्रतियां डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थी। छठ घाट पर पहुंचकर रोहिणी ने छठव्रतियों का पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। रोहिणी का आज सोनपुर विधानसभा में तूफानी जनसम्पर्क अभियान चल रहा था तभी जनसंपर्क के दौरान वो छठ घाट पर पहुंची। 


इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए रोहिणी ने कहा कि सारण की जनता बीजेपी से पिछले 10 साल का हिसाब मांग रही है। राजीव प्रताप रूडी अंकल ने सारण में चीनी मिल खोलने का वादा किये थे। लेकिन आज तक चीनी मिल नहीं खुल पाया। अब जनता उनसे पूछ रही है कि क्या हुआ तेरा वादा? वही भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि रोजगार का क्या हुआ? 15-15 लाख रुपये जो अकाउंट में आने वाले थे उसका क्या हुआ? 


रोहिणी ने कहा कि भाजपा वालों का काम बहन-बेटियों को गाली देना और उन्हें बदनाम करना है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फिर से एक बार पिटारा खोला है लेकिन 10 साल पहले जो वादा जनता से किये गये वो अब तक पूरे क्यों नहीं हुए। रोहिणी ने पिछले दस का हिसाब पीएम मोदी से मांगा। कहा पहले पिछला हिसाब पूरा करें फिर कोई नया वादा करें। news image

news imagenews imagenews imagenews image


news image