ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / जानिए कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन, डॉक्टर ने बताया.. नए वैरियंट पर वैक्सीन कितना...

जानिए कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन, डॉक्टर ने बताया.. नए वैरियंट पर वैक्सीन कितना असरदार?

17-Dec-2021 03:32 PM

PATNA : बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले डेल्टा वायरस 9 बार म्यूटेशन कर बहुत ज्यादा ताकतवर और घातक हो गया था. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि नया वायरस ओमिक्रॉन 32 बार म्यूटेशन कर चुका है. वायरस के म्यूटेशन से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को वायरस ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया गया है. पटना AIIMS के ट्रामा इमरजेंसी के HOD और कोरोना की दोनों लहर में जागरुकता पर काम करने वाले डॉक्टर अनिल कुमार ने ओमिक्रॉन का खतरा और वैक्सीन के इसपर असर के बारे में बताया है.


आपको याद है कि भारत में सबसे अधिक तबाही डेल्टा वैरिएंट ने मचाई थी. वह 9 बार म्यूटेशन कर बहुत ज्यादा खतरनाक हो गय था. नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने 32 बार म्यूटेशन किया है. बता दें कि डेल्टा इंडिया में 80 प्रतिशत से भी अधिक फैला. ओमिक्रॉन के म्यूटेशन के कारण यह बात सामने आई कि RT-PCR जांच में इसका S जीन डिटेक्ट नहीं हो पाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है. ऐसे में इसके खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है. 


वैरिएंट ऑफ कंसर्न का मतलब है कि यह वैक्सीन को भी निष्प्रभावी बनाने की क्षमता रखता है. डॉ अनिल का कहना है कि वैरियंट आफ कंसर्न वैक्सीन को फेल करने के साथ वैक्सीन को चकमा देकर लंग्स में चिपक जाता है. यह वैक्सीन का प्रभाव भी नहीं मानता है. इसी से इसके गंभीरता को समझा जा सकता है. इसलिए कोरोना के इस नए वैरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.