ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / जांच के लिए गाड़ी रोके जाने पर भड़के विधायक,धमकाते हुए अधिकारी से बोले-...

जांच के लिए गाड़ी रोके जाने पर भड़के विधायक,धमकाते हुए अधिकारी से बोले- औकात में रहो

04-May-2020 11:47 AM

CHATRA : लॉकडाउन के दौरान जांच के लिए गाड़ी रोके जाने पर विधायक जी भड़क उठे और अधिकारी को धमकी देते हुए औकात में रहने की बात कह डाली.  मामला हजारीबाग जिला  के परसौनी के पास की है. 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रवीवार की दोपहर परसौनी के पास अस्थायी चेकनाका पर  विधायक उमाशंकर अकेला की गाड़ी दंडाधिकारी ने रोक दी. जिसके बाद विधायक उनसे उलझ बैठे और औकात में रहने की धमकी दे डाली. 

इस बाबत चेकनाका पर तैनत दंडाधिकारी का कहना है कि चेकनाका नहीं खोलने के कारण विधायक के साथ चल रहे शख्स ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.  वहीं विधायक ने कहा कि तुम जेई हो, तो मुझे प्रणाम क्यों नहीं किया? प्रोटोकॉल को समझो. इसके बाद करीब आधे घंटे तक कहासुनी चली. बाद में मौके पर पहुंची बीडीओ ने मामले को शांत कराया. दंडाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों का आदेश है कि पहले गाड़ियों का नंबर नोट किया जाए. इसके बाद चेकनाका खोलना है. इसी के दौरान लेट होने पर विधायक भड़क उठे. 

वहीं विधायक का कहना है कि उनके साथ गार्ड था. इसलिए दंडाधिकारी को समझना चाहिए था कि कोई वीआईपी ही होगा. गार्ड ने मेरा परिचय भी दिया. इसके बावजूद दंडाधिकारी ने चेकनाका नहीं खोला. सने मास्क भी नहीं पहन रखा था. मेरे सामने माथे पर चश्मा रखकर बात कर रहा था.