बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Nov-2024 03:04 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: यदि घर पर कोई भी कुछ बेचने आए तो अलर्ट हो जाए। क्योंकि सेल्स मैन की शक्ल में अपराधी घूम रहे हैं। जो लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले की जहां बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने आए दो युवकों ने मौका पाकर घर की महिला के सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
महिला भी इस बात से अनजान थी कि सेल्स मैन छिनतई की घटना को इस तरह से अंजाम देगा। सोने की चेन छिनने के बाद महिला उनके पीछे दौड़ी लेकिन दोनों अपराधी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। वहां लगे सीसीटीवी में यह घटनाक्रम कैद हो गयी है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।
मामला नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला की है जहां सोमवार 25 NOV. की दोपहर करीब 1:00 बजे बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के लिए दो युवक स्व: समशेर कुमार सिंह के घर के मेन गेट पर आया था। गेट खटखटाने के बाद समशेर सिंह की पत्नी हेमलता देवी पहुंची तो दोनों बर्तन साफ करने का पाउडर दिखाने के बहाने उनके गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गये। दोनों के भागने की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मामले में पीड़िता हेमलता देवी ने टाउन थाने में आवेदन देकर बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे दो युवक बाइक से आता है और गेट से पहले झांक कर घर में देखता है। इस दौरान हेमलता देवी पूजा करने गेट के पास आती है।
तभी एक युवक गेट के अंदर प्रवेश कर महिला से बर्तन साफ करने का पाउडर लेने की बात कहते हुए महिला के गले से सोने का चेन झपटकर बाहर निकलता है और कुछ दूरी के बाद बाइक से भाग जाता है। दोनों युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद तो हो गयी है लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस सीसीसीटी की मदद से दोनों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और दहशत में हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...