ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Jamui News: महिला थानाध्यक्ष ने वकील को दी धमकी, कहा-थाना में आकर गवाही...

Jamui News: महिला थानाध्यक्ष ने वकील को दी धमकी, कहा-थाना में आकर गवाही दो वरना जेल में ठूस देंगे

13-Dec-2024 10:43 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई में एक वकील ने जमुई की SC/ST थाना प्रभारी ब्यूटी कुमारी पर धमकी देने और जेल में ठूस देने का आरोप लगाया है। दरअसल जमुई सिविल कोर्ट के वकील गरीब गिरी गोस्वामी एक SC/ST मामले की पैरवी कर रहे थे और इसी मामले में समझौता का पिटिशन भी इनके द्वारा माननीय न्यायालय में दायर किया गया है। इसी केस में अनुसंधानकर्ता खुद SC/ST थाना प्रभारी है। इसी मामले को लेकर मैडम ने वकील साहब को खूब हड़काया। यह धमकी दी कि थाने में आकर गवाही दो नहीं तो जेल में ठूस देंगे। 


पीड़ित वकील ने इस मामले को लेकर जमुई एसपी चंद्रप्रकाश को लिखित आवेदन दिया है और अविलंब करवाई की मांग की है। मामला यही नहीं रुका है अधिवक्ता संघ ने भी इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है और संघ के सचिव अमित भालोटिया ने भी जमुई एसपी से पत्र लिखकर कारवाई की मांग की है। आपको मालूम होगा कि कुछ दिनों पहले भी इसी महिला अधिकारी पर एक पीड़ित का केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच जारी है। 


इस बात को लेकर भी महिला अधिकारी ब्यूटी कुमारी की खूब फजीहत हुई थी। अब देखना लाजिमी होगा कि लगातार लग रहे आरोपों के बाद क्या जमुई एसपी कोई ठोस कारवाई करेंगे या फिर से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। बहरहाल जमुई में पुलिसिंग की स्थिति बेहद सामान्य है कुछ मामलों को छोड़कर बहुत ऐसे मामले है जिसमें अभी तक जमुई पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पाई है। ऐसे में जमुई पुलिस कप्तान के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी आ गई है और आमलोग उनकी तरफ ही टकटकी लगाए बैठे है। यह कह रहे हैं कि हुजूर कुछ कीजिए नहीं तो जिले का बंटाधार हो जाएगा।