ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Jamui News: झाझा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल, बड़ा हादसा टला

Jamui News: झाझा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल, बड़ा हादसा टला

12-Dec-2024 08:43 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को 3:30 बजे अप लाइन में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गया। मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेलवे परिचालन बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यार्ड से अप लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी कि तभी मालगाड़ी का दो वैगन, एक ट्रोली का चक्का अचानक पटरी से उतर गया। मालगाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी। 


जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता सहित रेलवे के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। अप लाइन में मालगाड़ी का चक्का उतर जाने के बाद परिचालन बाधित हो गया। जिसके कारण अप में आने वाली वंदेभारत सुपर फास्ट ट्रेन को नारगंजो, टाटानगर से आरा तक जाने वाले गाड़ी सुपर एक्सप्रेस को घोरपारन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रोका गया।


वही अप में यात्रा करने वाले यात्रियों ने अप में गाड़ी आगमन में विलंब होता देख पूछताछ केंद्र में घटना की जानकारी ली। गाड़ियों के परिचालन पर पड़े असर के कारण यात्रियों को भी झाझा स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पदाधिकारी ने मालगाड़ी के बेपटरी होने की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दी। मालगाड़ी को ट्रैक पर लाने का काम किया जा रहा है। 


 एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन की टीम व रेलकर्मी लगातार बेपटरी मालगाड़ी की स्थिति दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मालगाड़ी पर पटरी होने से 18183 टाटा आरा एक्सप्रेस घोड़पारन स्टेशन में, वंदे भारत एक्सप्रेस नरगंजो स्टेशन में 2 घंटे रुकी रही तो वही 22643 एर्नाकुलम एक्सप्रेस सिमुलतला स्टेशन में,12369 हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस 15233 मैथिली एक्सप्रेस जसीडीह स्टेशन में, 123 15 कोलकाता उदयपुर अनन्या एक्सप्रेस मधुपुर में, 120 23 जनशताब्दी एक्सप्रेस विद्यासागर स्टेशन में खड़ी है। अप रिसीविंग लाइन 2 में एक मालगाड़ी के डिरेल होने एवं पटरी के दो टुकड़ों में बंट जाने की घटना से उबरने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम घंटों से लगी हुई है। वही बीपीएससी की कल 13 दिसंबर को एग्जाम है। जिसे लेकर अभ्यर्थी परेशान नजर आ रहे हैं।