ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Bihar News: जमुई में ताड़ी को लेकर बवाल, खजूर के पेड़ पर अधिकार...

Bihar News: जमुई में ताड़ी को लेकर बवाल, खजूर के पेड़ पर अधिकार जमाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, 5 लोग घायल

01-Dec-2024 10:24 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में खजूर के ताड़ी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना में 5 लोग घायल हो गये। मामला सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव की है। जहां इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रविवार को खजूर के पेड़ पर अधिकार जमाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घटना के अनुसार, नवाबगंज गांव निवासी रामविलास चौधरी खजूर के पेड़ से ताड़ी उतार रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा निवासी कारू चौधरी और उसके बेटे पिंटू कुमार और नीतीश कुमार ने पेड़ के अधिकार को लेकर रामविलास के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए रामविलास के भाई सोनू कुमार पर हमला कर दिया गया। 


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से जमकर झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के 3 कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। जहां सोनू कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लछुआड़ पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।