Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
17-Dec-2023 09:49 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में केके पाठक के शिक्षक की दबंगई देखने को मिली। जो रात के अंधेरे में बीच सड़क पर अवैध वसूली करते दिखे। मामला चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर इलाके का है जहां स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कई वाहनों से रंगदारी टैक्स वसूलने का आरोप लगा है। इनके इस कारनामे में तीन दोस्त भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इनकी पहचान थाना क्षेत्र के दुलमपुर इलाके के मो. सफजल 45 वर्षीय पिता अशरफ, मिंटू जर्रा 23 वर्ष, पिता अजीम जर्रा, और मो. अरशद आजाद 46 वर्ष हाजी अब्दुल के रूप में हुई है। सभी चकाई थाना क्षेत्र के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार चकाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मो.अरशद आजाद जो चकाई प्रखंड के दुलमपुर उत्कर्मित मध्य विद्यालय के शिक्षक हैं। वो अपने तीन साथियों के साथ कई महीनों से मछली से लदे वाहन, कोयला से लदे वाहन और मवेशियों से लदे वाहन से अपने घर दुलमपुर के पास बीच सड़क पर ब्रेकर लगाकर अवैध रूप से रंगदारी टैक्स वसूला करते है।
इस बात की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। सूचना के तहत पुलिस गश्ती दल ने अवैध वसूली करते तीनों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने तीनो पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शिक्षक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मो.अरशद आजाद के बारे में बताया जाता है कि वो चकाई प्रखंड के दुलमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक हैं।
मामले में चकाई थाने के एसआई एस.एन.सिंह ने बताया कि इन लोगों के द्वारा रात में जबरन वाहन चालकों से अवैध पैसों की उगाही की जाती थी। पैसा नहीं देने से इनके द्वारा मारपीट की जाती थी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल के पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ इन्हें खदेड़ कर गिरफ्तार किया। तीन लोग जो पकड़े गये है उनमें सफजल, मिंटू जर्रा और मोहम्मद अफजल शामिल है। मो. अफजल एक शिक्षक है और दुलमपुर स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। इस मामले में चकाई के एसआई एस. एन.सिंह ने बताया कि इन लोगों के द्वारा रात में जबरन ट्रक और पिकअप वालों से रंगदारी टैक्स वसूलते थे। रंगदारी टैक्स नहीं देने पर ये लोग वाहन चालक की पिटाई तक करते थे। इनकी गिरफ्तारी से अब वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।