ब्रेकिंग न्यूज़

‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग

Home / news / जमुई में दो मंजिला मकान और साड़ी के शो रूम में लगी भीषण...

जमुई में दो मंजिला मकान और साड़ी के शो रूम में लगी भीषण आग, 15 लाख का सामान जलकर राख

07-Jun-2024 02:11 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में साड़ी के शो रूम में अगलगी की भीषण घटना में 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। घटना अलीगंज के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मेन रोड की है जहां अलीगंज बाजार स्थित अर्पित साड़ी शोरूम में रात 1 बजे अचानक भीषण आग लगने से दो मंजिला मकान सहित श्रृंगार एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। 


अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिस वक्त आग लगी उस समय लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि घर वालों को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और नीचे से दो मंजिले बिल्डिंग में आग फैल गई। कपड़ा शोरूम होने की वजह से आग तेजी से पूरी मंजिल में पकड़ लिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


पास में रहने वाले लोग भी इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कही उनके घर तक आग ना पहुंच जाए। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साड़ी की दुकान और दो मंजिला मकान में लगी आग में 15 लाख का सामान जलकर खाक हो गया।