हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Aug-2021 01:02 PM
PATNA : बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह इन दिनों अपने क्षेत्र में हैं. बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चकाई समेत अंग प्रदेश में सुमित सिंह ने इलेक्ट्रिक शोरूम और फिटनेस जिम समेत कई संस्थानों का शुभारंभ किया.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने जमुई में कई सारे निजी स्वरोजगार प्रदत संस्थानों का उद्घाटन किया. जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में शिवमपुरी के निकट पियाजीयो आपे इलेक्ट्रिक शोरूम का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किये. इसके प्रोपराइटर गोपाल सिन्हा को बधाई दिए.

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बोधवन तालाब,बिठलपुर रोड में सलाह फिटनेस जिम का उद्घाटन किये. इसके प्रोपराइटर फिरोज आलम , गुफरान अहमी को बधाई दिए। इस अवसर पर जदयू नेता इरफान साहब, राकेश पासवान, जरीफ, महफूज आलम, संतोष साह, सहित बहुत सारे लोग मौजूद थे.

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड में हरिओम कंप्यूटर्स का उद्घाटन किये।इसके प्रोपराइटर विपिन को बधाई दिए।मौके पर राहुल यादव, सहित शुभचिंतक साथी मौजूद थे. इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास की अवधारणा और स्वरोजगार को बढ़ावा देना नीतीश कुमार की अगुआई वाली जनप्रिय सरकार का मुख्य लक्ष्य है.