शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
25-Sep-2023 04:08 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में बरनार नदी पर बना सोनो-चुरहैत पुल दो दिन पूर्व भारी बारिश और अवैध बालू खनन के कारण अचानक धंस गया। पानी की तेज बहाव के कारण पुल का तीन से दस नंबर पिलर क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। पुल धंसने के कारण इस पर आवागमन बाधित हो गया है।दोनों छोर पर बैरिकैडिंग कर दी गई है। आवागमन ठप होने के कारण कई गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिखकर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराये जाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भारी बारिश एवं अवैध बालू उत्खनन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण प्रखंड सोनो के नौ पंचायत एवं प्रखंड खैरा के चार पंचायत का लगभग एक लाख आबादी प्रभावित हुआ हैं। इन दोनो प्रखंड के आमजनों को सोनो पुल क्षतिग्रस्त से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग स्वरोजगार से वंचित हो रहे।
पूर्व एमएलसी ने सीएम नीतीश से यह अपील की है कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल सोनो चुरहैत पुल पर डायवर्जन बनाने से आवागवन सुनिश्चित कराया जाए और एवं सोनो चुरहैत पुल पर नये पुल का निर्माण कराने कराया जाए। उन्होंने कहा कि सोनो चुरहैत क्षतिग्रस्त पुल की जांच कराकर नया पुल निर्माण कराया जाए। इस पुल से कई गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। काजवे, चुरहेत समेत अन्य गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है। कई छोटे और बड़े वाहनों का भी परिचालन लगा रहता है। लेकिन पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यहां के ग्रामीणों को अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।