ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / जमुई में बोले सुशील मोदी..महाराष्ट्र की घटना के बाद काफी डरे हुए हैं...

जमुई में बोले सुशील मोदी..महाराष्ट्र की घटना के बाद काफी डरे हुए हैं नीतीश कुमार, जेडीयू विधायकों में नाराजगी

12-Jul-2023 10:31 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में बांका के कटोरिया से एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान झाझा में  राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। सुशील मोदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार डरे हुए हैं। महाराष्ट्र की घटना के बाद नीतीश डर गए हैं, कहीं उनकी पार्टी में टूट ना जाए। जदयू के विधायक उनसे काफी नाराज हैं। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित कर दिए हैं। लेकिन जेडीयू के विधायक तेजस्वी यादव को नेता मारने के लिए तैयार नहीं है। 


वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं है। दोनों दलों के विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं। नेताओं को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। उन लोगों को लगता है कि नीतीश कुमार अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, पार्टी का क्या होगा। JDU परिवार की पार्टी नहीं है। पार्टी को संभालेगा कौन, इसलिए जेडीयू के विधायक असमंजस में है।


 2024 के चुनाव के बाद जेडीयू नेताओं को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि जेडीयू में टूट अवश्य ही होगा। बीजेपी जोड़-तोड़ पर विश्वास नहीं करती है। जेडीयू और आरजेडी के समर्थक भी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को ही वोट देंगे। लोगों को मालूम है कि देश को नरेंद्र मोदी ही संभाल सकते हैं।पिछले बार बीजेपी 39 सीटें जीती थी,एक सीट किशनगंज हारे थे।इस बार उसे भी जीतेंगे। पिछले 8 महीनों में एनडीए गठबंधन मजबूत हुई है।


जीतन राम मांझी,चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, आरसीपी सिंह एनडीए में शामिल हो गए। इधर महागठबंधन में एक भी कोई बड़ा नाम नहीं जुड़ा है।महागठबंधन लगातार बिहार में कमजोर हो रही है और बीजेपी बिहार में मजबूत हो रही है।नीतीश कुमार का कोई जनाधार नहीं है।उन्होंने कहा कि माई और लव कुश समीकरण खत्म हो चुका है।उन्होंने कहा लालू और नीतीश पीएम के दावेदार नहीं है।