बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Oct-2024 11:59 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच दूसरे राज्यों से शराब की खेप का बिहार पहुंचना लगातार जारी है। खासकर त्योहारों के मौके पर शराब माफिया एक्टिव हो जाते हैं और शराब की बड़ी खेप बिहार के छोटे छोटे जिलों और कस्बे तक पहुंचाने लगते हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने जमुई में शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।
दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत के बाद पुलिस और उत्पाद विकास सकते में आ गए हैं। बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित जमुई में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम नाकाबंदी कर अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन से करीब दो लाख रुपए की अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर देवघर के रीखिया थाना क्षेत्र के आम गाछी गांव निवासी कामदेव दास के बेटा राजीव कुमार है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां भेजी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, जमुई की उत्पाद विभाग की पुलिस ने गस्ती के दौरान सिमुलतला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसके बाद उत्पाद पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जब पिकअप वैन की तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए। वैन में एक गुप्त तहखाना बनाकर उसमें शराब छीपाकर रखी गई थी।
पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास एक पिकअप वैन को पकड़ा गया है। देवघर से सिमुलतला के रास्ते सिकंदरा में शराब डिलीवरी देने की बात सामने आई है। तलाशी के दौरान पिकअप वैन में बने तहखाने से लगभग दो लाख रुपए की 240 बोतल, 159 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। एक तस्कर को भी गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...