बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Oct-2024 01:07 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई में घर से लापता युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने झाझा थाना क्षेत्र के गोंगाकुरा गांव के पास एक खेत युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने सुबह लगभग सात बजे खेत में शव को देखा, जिसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई।
जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झाझा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष संजय सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान संजय मांझी के रूप में की गई है, जो की गोंगाकुरा मांझी टोला का रहनेवाला है। संजय बुधवार की शाम से ही गायब था और गुरुवार को उसका शव बरामद हुआ है।
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा जा रहा है। फोरेंसिक की टीम को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस गहन छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। उधर, हत्या के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...