ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Jamui Crime News: 'प्रशासन सतर्कता बरते नहीं तो शोले फिल्म देख ले, क्या हाल हुआ था ठाकुर का..' पंचायत भवन पर धमकी भरे पोस्टर से दहशत

Jamui Crime News: 'प्रशासन सतर्कता बरते नहीं तो शोले फिल्म देख ले, क्या हाल हुआ था ठाकुर का..' पंचायत भवन पर धमकी भरे पोस्टर से दहशत

23-Oct-2024 01:54 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाशों ने गांव में धमकी भरा पोस्टर लगाकर पुलिस और ग्रामीणों को चेतावनी दी है। पोस्टर के जरीए गुड्डू सिंह हत्याकांड से जुड़े केस को वापस लेने को कहा गया है। केस वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दी गई है।


दरअसल, बुधवार की सुबह सोनो प्रखंड के केवाली गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। पंचायत भवन की दीवार पर सटे एक धमकी भरे पोस्टर से लोगों में हड़कंप मच गया। पोस्टर पर साफ साफ चेतावनी दी गई है कि गुड्डू सिंह हत्याकांड से जुड़े केस को वापस ले लो, नहीं तो मुझे और भी हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 


साथ ही घर पर कुर्की होने पर बहुत बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा, ऐसा भी इस पोस्टर में लिखा गया है। यही नहीं इसके अलावे जमुई पुलिस को भी चुनौती देते हुए लिखा गया है कि प्रशासन सतर्कता बरतें, नहीं तो शोले फिल्म देख लें क्या हाल हुआ था ठाकुर का। सुबह पोस्टर पढ़ने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


गुड्डू सिंह की हत्या मामले अभी तक मुख्य अभियुक्त फरार है और एक अभियुक्त ने माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण कर चुका है। सोनो थाना इंस्पेक्टर संतोष सिन्हा ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध इस मामले में केस दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाएगी। 


फिलहाल गुड्डू सिंह हत्याकांड मामले को इस पोस्टर कांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस हत्याकांड में अभी तक जमुई पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। जिसके बाद इस पोस्टर कांड ने जमुई पुलिस की चिंताएं और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जमुई पुलिस इस पोस्टर कांड का खुलासा कर पाती है या नहीं।