मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
19-Jul-2024 08:26 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में शराब के नशे में धुत प्रखंड कार्यालय का क्लर्क प्रवीण कुमार झा पर पत्नी और बच्चों ने मारपीट का आरोप लगाया। पत्नी ने पुलिस को फोन कर इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और एक अंग्रेजी शराब के बोतल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जमुई जिला के झाझा थाना की पुलिस ने लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के क्लर्क प्रवीण कुमार झा को शराब के नशे में हथियार से पत्नी व बच्चों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक बोतल विदेशी शराब, एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस, एक मैगजीन बरामद किया है। बताया जाता है कि 19 जुलाई को 112 डायल पुलिस पदाधिकारी को झाझा पुरानी बाजार की रहने वाली महिला पूजा देवी ने फोन कर जानकारी दी की।
सोनो प्रखंड कार्यालय के पूर्व नजीर वह वर्तमान में लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के क्लर्क प्रवीण कुमार झा शराब के नशे में धुत होकर पिस्तौल लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने नशे की हालत में प्रवीण कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जब पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो प्रवीण झा के रूम में लगा बेड के नीचे गद्दा से छुपा कर रखे गए 7.65 एमएम का एक पिस्टल, एक मैगजीन वह पांच जिंदा कारतूस और एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।
पूरे मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर झाझा थाना परिसर में सीडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 वह गुप्त सूचना मिलने के बाद जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के आदेश पर टीम का गठन किया गया था जिस टीम में झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सी निधि कुमारी सहित झाझा थाना की 112 की पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।