Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
08-Jun-2023 09:16 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के बल्लोपुर में हुई घटना को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने इसे जंगलराज बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफिया के गिरफ्तर में हैं। बल्लोपुर गांव में पुलिस की बर्बरता के शिकार ग्रामीणों से मिलने के बाद उन्होंने यह बातें कही। कहा कि यदि मामले में कार्रवाई यदि नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आवाज उठाएंगे।
बिहार के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जमुई के बल्लोपुर में जिस तरह से महिला एवं बुजुर्गों को पीटा गया और पुलिस का जो चेहरा सामने आया इसे देख यह साफ हो गया है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है।
भाजपा नेता नीरज बबलू गुरुवार को जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव पहुंचे थे जहां ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। बता दें कि बालू उठाव को लेकर उपजे विवाद के बाद बल्लोपुर गांव में बीते मंगलवार देर शाम पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया था कि पुलिस ने बदले की कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात बल्लोपुर गांव में घुसकर कई घरों में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान ग्रामीण महिला, बुजुर्ग एवं बच्चों के साथ भी मारपीट की थी।
जिसके बाद गुरुवार को भाजपा नेता नीरज बबलू बल्लोपुर गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज की पुनरावृति हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफिया के चंगुल में हैं, चाहे वह बालू माफिया हो या शराब माफिया।
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हम लोग गांव गांव घूम कर लोगों से मिल रहे थे. इसी दौरान जमुई आने पर अजीबो-गरीब घटना के बारे में पता चला। यहां बूढ़ी महिलाओं को पीटा गया, निर्दोष महिलाओं को पीटा गया, बच्चों को पीटा गया और उन्हें ऐसे पीटा गया जैसे जानवरों को भी नहीं पीटा जाता।
नीरज बबलू ने कहा कि मामले को लेकर हम मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री को ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेनी चाहिए। कैसे उनके राज्य में बुजुर्ग व निर्दोष महिलाओं को पीटा गया है। इससे बड़ा अन्याय हो ही नहीं सकता। अगर इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम लोग विधानसभा में भी हल्ला बोल करेंगे तथा सड़क से लेकर सदन तक इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में माफिया का राज हो गया है. बालू माफिया मनमाना तरीका से बालू का खनन करते हैं. 3 फीट तक बालू उठाव का निर्देश है परंतु उनके द्वारा 9 फीट 10 फीट तक की खुदाई की जा रही है, जिससे जलस्तर की कमी हो रही है. पेड़ों की कटाई चल रही है. लेकिन इन सब मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस दौरान भाजपा नेता ने लोगों का आश्वासन दिया कि मामले में हम आपके साथ खड़े हैं. गौरतलब है कि किउल नदी के बल्लोपुर बालू घाट पर बालू उठाव के परिसीमन को लेकर ग्रामीण और संवेदक के बीच विवाद उपजा थी, जो अब गहराता जा रहा है।