Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Jan-2023 06:26 PM
RANCHI: यूं तो झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन माना जाता रहा है लेकिन अब राजधानी रांची भी साइबर क्राइम का बड़ा हब बनता जा रहा है। रांची पुलिस ने साइबर ठगों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों का डेटाबेस तैयार कर लकी ड्रा का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। रांची शहर में बैठकर इस गिरोह के सदस्य 20 राज्यों के करीब 150 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके थे।
दरअसल, पुलिस को पिछले कुछ महीनों से साइबर ठगी की जानकारी मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने बड़गाईं से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों बदमाश करण कुमार, चंदन कुमार और सुदामा कुमार बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं और चुटिया इलाके में किराए के मकान में रहकर साइबर अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड, मापतोल डॉट कॉम के 484 लिफाफे के अलावा लकी ड्रा के कूपन और दो लाख रुपए कैश बरामद किया है।
पूरे मामले पर रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को लगातार साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। एसएसपी ने बताया कि पिछले तीन महीने से ये गिरोह रांची में सक्रिय था। ऑनलाइन लोन ऐप डाउनलोड करवाकर गिरोह के सदस्य मोबाइल हैक कर लोगों को ब्लैकमेल करते थे और उनसे पैसे की उगाही कर रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ में जुटी है।