ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / पुलिस ने युवक को बनाया बंधक, 2 माह से थाने में करा रहे...

पुलिस ने युवक को बनाया बंधक, 2 माह से थाने में करा रहे नौकर का काम

02-May-2020 02:37 PM

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस का अनोखा कारनामा सामने आया है. जिस युवक को उसने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था उसको जेल भेजने के बदले दो माह से थाने में रखा हुआ है. उससे पुलिस थाने में साफ सफाई कराती है. थाना में झाडू और पोछा लगवाती है. यह कारनामा सिदगोड़ा थाना का है. 

बताया जा रहा है कि बागुनगर के अजय रविदास को पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था. उसके बाद से पुलिस उसको जेल भेजने के बदले थाना में ही जबरन रखी हुई है. जब भी वह घर जाने के लिए बोलता है तो पुलिस उसको जेल भेजने की धमकी देती है.  पुलिस कर्मी कभी उससे गाड़ी की सफाई कराते है तो कभी अपना बर्तन साफ करवाते है. इसके बदले में पैसा भी नदीं देते हैं. 

 मां कर रही इंतजार

बताया जा रहा है कि अजय की मां की तबीयत खराब है. वह अपने बेटे का आने का इंतजार कर रही है, लेकिन पुलिस उससे छोड़ने को तैयार नहीं है. अजय की मां लक्ष्मी का कहना है कि बेटा ने किसी का मोबाइल लिया था. इसके बाद पुलिस पकड़ ले गई. पहले कहा था कि 10 दिन में छोड़ देंगे, लेकिन आजतक नहीं छोड़ा. तबीयत खराब रहता है. खाने के लिए पैसा नहीं है. कोई कुछ दे देता है तो खा लेते है. मामला जब तूल पकड़ा तो थानेदार ने सफाई दी और कहा कि गरीब है इसलिए इसको जेल नहीं भेजा गया है.