ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / जम्मू-कश्मीर में वाकई कुछ बड़ा होने जा रहा है! केंद्र सरकार ने 25...

जम्मू-कश्मीर में वाकई कुछ बड़ा होने जा रहा है! केंद्र सरकार ने 25 हजार और जवानों को कश्मीर भेजा, थल सेनाध्यक्ष भी श्रीनगर पहुंचे

02-Aug-2019 01:07 PM

By 13

DELHI: जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या वाकई केंद्र सरकार कुछ बड़ा फैसला लेने जा रही है. केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 25 हजार और जवानों को तैनात करने का फैसला लिया है. एक सप्ताह पहले 10 हजार जवानों की तैनाती के ठीक बाद 25 हजार और जवानों की तैनाती ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. कश्मीर के हर चप्पे पर जवानों की तैनाती दरअसल केंद्र सरकार ने एक सप्ताह पहले ही केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की 100 कंपनी को कश्मीर भेजा था. एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं. यानि कुल 10 हजार जवानों की तैनाती की गयी थी. अब 25 हजार जवानों को कश्मीर भेजा गया है. गुरूवार से उनका कश्मीर पहुंचना शुरू हो गया है. जवानों को कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया जा रहा है. श्रीनगर के एक निवासी ने हमें फोन कर जानकारी दी है कि शहर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सेंट्रल फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. श्रीनगर के लगभग हर चौराहे पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात हो गये हैं. थल सेनाध्यक्ष भी श्रीनगर पहुंचे उधर, थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत कल ही श्रीनगर पहुंचे हैं. उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है. थल सेनाध्यक्ष दो दिनों तक कश्मीर में ही मौजूद रहेंगे. इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कश्मीर घाटी का दौरा कर चुके हैं. डोभाल के दौरे के बाद ही कश्मीर में भारी तादाद में जवानों की तैनाती की जा रही है. घाटी में पहले से तैनात हैं 40 हजार जवान कश्मीर घाटी में पहले से ही सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स के 40 हजार जवान तैनात है. अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर उनकी तैनाती की गयी थी. लेकिन फिलहाल अमरनाथ यात्रा रूकी हुई है. अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात किये गये जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार रहने को कहा गया है. अटकलों का बाजार गर्म कश्मीर घाटी में इतनी बड़ी तादाद में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती से अटकलों का बाजार गर्म है. कश्मीर के कई नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को 35A और 370 के तहत मिले विशेष अधिकार को समाप्त कर सकती है. वहीं, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर को लेकर खास एलान किये जाने की भी अटकलें तेज हैं.