Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
04-Oct-2023 09:19 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार अपराधियों ने बिहार के जमुई जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जमुई के बोड़वा में मछली व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। झाझा थाना क्षेत्र में पिता के साथ मछली पहुंचाने गये 14 वर्षीय बच्चे को नकाबपोश अपराधियो ने बांका जिला के बेलहर थानाक्षेत्र के रगदानगर के पास से अपहरण कर लिया। अगवा नाबालिग बच्चे की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा बाजार निवासी मछली व्यवसायी फुहल पंडित के 14 वर्षीय पुत्र वरूण पंडित के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद वरूण के घर में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार फुहल को मंगलवार को चौकीजोर के एक व्यक्ति ने एक हजार रूपये एडवांस में देकर चालीस किलो मछली देने को कहा था। जिसके बाद फुहल अपने बेटे के साथ मछली पहुंचाने चैकीजोर जा रहा था कि तभी रगदानगर के पास छह नकाबपोश अपराधियों ने पिता पुत्र को पकड़ लिया और 15 लाख रूपये की मांग की। जिसके बाद फुहल ने इतने पैसे नहीं होने की बात कही। जिसके बाद अपराधियों ने पिता को छोड़कर बेटे को बंधक बना लिया और तीन लाख रूपये पहुंचाने की धमकी देने लगे।
इधर घटना की जानकारी पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार,थानाध्यक्ष राजेश शरण बेलहर पुलिस के साथ पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी लेने घर पर पहुंचे। फिलहाल झाझा,बेलहर थानाक्षेत्र की पुलिस संयुक्त रूप से वरूण की सकुशल बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है। अगवा वरूण की मां रूकमा देवी ने पुलिस से अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। वरूण घर का छोटा बेटा है जिसके अगवा होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस अगवा बच्चे की बरामदगी और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी में जुटी है।