ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / जमीन के टुकड़े के लिए सगे भाई बने जानी दुश्मन, दोनों के बीच...

जमीन के टुकड़े के लिए सगे भाई बने जानी दुश्मन, दोनों के बीच हुई जमकर मारपीट, 8 बाइक फूंकी

25-Nov-2019 12:43 PM

By NIRAJ SINGH

SAHARSA सहरसा में जमीन के लिए दो भाई जानी दुश्मन बन गये. जमीन के विवाद में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. वहीं एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की 8 बाइक फूंक दी. पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है.


मामला सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद की है. जहां दो सगे भाई महेंद्र प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद के बीच जमीन विवाद चल रहा था. जिसे लेकर दोनों पक्ष आज एक-दूसरे से भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. वहीं एक भाई के दरवाजे पर लगी 8 बाइक को दूसरे भाई के लोगों ने आग के हवाले कर दिया. चंद पलों में 8 बाइक धू-धूकर जल गई.


वहीं मारपीट की इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग बुझानी पड़ी, लेकिन तब तक 8 बाइक जलकर खाक हो गई थी. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करके हुए 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.