ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, गुस्से में घरवालों ने आरोपी के दरवाजे पर पेट्रोल से जलाई लाश

03-Aug-2021 09:58 AM

WEST CHAMPARAN : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बुजुर्ग की मौत के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर आरोपियों के घर के सामने ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. हैरानी की बात यह है कि अंतिम संस्कार के समय पुलिस की टीम भी वहां मौजूद थी. 


दरअसल, गोपालपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी घोघा पंचायत के महछी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 19 जुलाई को दो पक्षों में मारपीट हुई थी. मोहछी गांव में चंचल महतो सब्जी के खेत में सोहनी कर रहे थे. इसी बीच ललन शर्मा, रमेश कुमार, विकास कुमार समेत पांच लोगों ने पहुंच कर उनके साथ मारपीट की. दोनों पक्ष से लोग घायल हुए थे. सभी का इलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा था. इस मामले में 21 जुलाई को दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.


इलाज के दौरान घायल चंचल महतो की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद चंचल महतो का शव परिजनों को सौंप दिया गया. गुस्साए परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और आरोपी के घर के सामने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पेट्रोल छिड़कर शव दाह संस्कार कर दिया. इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही. पुलिस की तरफ से पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.


मामले की जानकारी देते हुए गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि चंचल महतो की मौत हार्ट अटैक से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.