ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / जमीन सर्वे के बीच पप्पू यादव ने अंचल कार्यालय में मारा छापा, नशे...

जमीन सर्वे के बीच पप्पू यादव ने अंचल कार्यालय में मारा छापा, नशे की हालत में धराए बड़ा बाबू

08-Sep-2024 09:12 AM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से जमीन सर्वें का काम जारी है। इसको लेकर सूबे की जनता अपने जमीन की रसीद कटवाने या मोटेशन करवाने अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं। जहां कई लोगों का काम तो बड़ी आसानी से ही जा रहा है। लेकिन, कई जगहों पर इस काम को करने के लिए अवैध वसूली की भी बातें कही जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया जिला के एक अंचल कार्यालय से सामने आया है। सबसे बड़ी बात है कि यहां न सिर्फ अवैध वसूली का खेल चल रहा है बल्कि यहां के कर्मी इस शराबबंदी वाले बिहार में शराब का सेवन कर काम कर रहे हैं। इस बात का खुलासा कोई आम शख्स नहीं बल्कि यहां के सांसद पप्पू यादव ने किया है। 


दरअसल, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को यह शिकायत मिली थी कि रुपौली अंचल कार्यालय में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। इसके बाद सांसद ने खुद औचक निरीक्षण किया और इस दौरान उन्हें यहां भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताएं देखने को मिली। इसके बाद पप्पू यादव ने जब स्थानीय लोगों से बातचीत किया तो उन्होंने सांसद को बताया कि जमीन के मोटेशन के लिए  दस हजार से लेकर पच्चीस हजार तक वसूले जा रहे हैं। 


वहीं, राशन कार्ड बनवाने के लिए पैंतीस सौ रुपए तक की अवैध मांग की जाती है। इतना ही नहीं आधार कार्ड में नंबर बदलवाने के लिए भी सौ से तीन सौ रुपए तक वसूले जाते हैं। यह सारी अवैध वसूली स्थानीय अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से हो रही है। जिससे जनता काफी त्रस्त है और अब उन्होंने इन सभी चीज़ों को खुद से भी महसूस किया। 


उधर, पप्पू यादव ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई कर्मी कार्यालय टाइम में भी ड्यूटी से गायब थे। जबकि कुछ लोग काम के सिलसिले में बाहर भी गए थे। वहीं, अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू को नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि इस शराबबंदी वाले बिहार में यह इसका सेवन कहां से कर रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि अंचल कार्यालय में नशे की हालत में कार्य कैसे कर रहा है ?