मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
10-Aug-2024 07:44 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई के बटिया थाना क्षेत्र में बेटे, पत्नी और बहू ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर पिता नारो यादव की हत्या की थी। नारो यादव हत्याकांड का खुलासा जमुई पुलिस ने किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या में शामिल बेटे शकलदेव यादव, मृतक के पत्नी सीता देवी और बहू पानो कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद किया है। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया की बीते 9 अगस्त शुक्रवार को बटिया थाना क्षेत्र के नैयाडीह इलाके में 48 वर्षीय नारो यादव की हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नारो यादव की हत्या में शामिल उसके पुत्र सकलदेव यादव, पत्नी सीता देवी और बहू पानो कुमारी को गिरफ्तार किया है।
भूमि विवाद को लेकर इन्होंने मिलकर नारो यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नारो यादव के द्वारा जमीन बेचा गया था जिसमें परिवार के लोगों की सहमति नहीं थी। जिसके कारण घर में काफी लड़ाई झगड़ा होता था। इन लोगों ने षड्यंत्र के तहत नारो यादव की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोनो थाना क्षेत्र के पैरामटीहाना इलाके से गिरफ्तार किया है। नारो यादव की हत्या के बाद परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर नारो यादव के शव को उसके घर से बरामद किया था। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार, सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, बाटिया थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।