हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Oct-2019 01:52 PM
BAXAR: इस वक्त ताजा खबर बक्सर से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस खूनी संघर्ष में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है, साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
पूरी वारदात नगर थाना इलाके के खलासी मुहल्ले की है. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पिछले कई सालों से भूमि विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर कई बार समझौता भी हुआ लेकिन बात नहीं बन पाई. जानकारी के मुताबिक आज दोनों पक्षों के बीच वार्ता होनी थी, लेकिन किसी बात को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन बक्सर पुलिस कप्तान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया. बक्सर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों गुटों से लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से कई खोखे भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में पुलिस कैम्प कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.