ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / जल जीवन हरियाली यात्रा : शिवहर और सीतामढ़ी में CM नीतीश का काफिला,...

जल जीवन हरियाली यात्रा : शिवहर और सीतामढ़ी में CM नीतीश का काफिला, विकास योजनाओं को देखा

23-Dec-2019 03:10 PM

PATNA : जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सीएम नीतीश कुमार का काफिला आज सबसे पहले शिवहर  पहुंचा। सीएम ने शिवहर जिले की चमनपुर पंचायत के गढ़वा गांव में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जीर्णोंद्धार कराए गए तालाब का निरीक्षण किया। वहीं शिवहर समाहरणालय मैदान में जागरूकता सम्मेलन में सीएम ने शिरकत किया है। 

सीएम नीतीश कुमार ने शिवहर के किसान मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जल-जीवन-हरियाली यात्रा के उद्देश्य की चर्चा की।  साथ ही इस अभियान की सफलता हेतु 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा देश और दुनिया में कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहार में 16000 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य है। शिवहर में रिमोट कंट्रोल से उन्होनें 167 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।

इस दौरान सीएम ने गढ़वा गांव में जल जीवन हरियाली के तहत निर्मित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया एवं शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि शराबबंदी से दूसरे राज्य भी प्रभावित हैं। राजस्थान की एक टीम बिहार में शराबबंदी के बाद की स्थिति का जायजा लेने पहुंची थी और बिहार के शराबबंदी कार्यक्रम से प्रभावित है। कहा कि 2018 में डब्ल्यूएचओ द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार से 5.3 प्रतिशत लोग शराब से मरते थे। वहीं 13 फीसदी युवा शराब से मौत के शिकार होते हैं। उन्होंने शराब से जुड़े कारोबारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चलाये गये सतत जीविकोपार्जन के बारे में भी विस्तार से बताया।

वहीं शिवहर के बाद सीएम सीतामढ़ी पहुंचे।  सीतामढ़ी जिले की बाजपट्टी पंचायत के आबिदपुर गांव में जल जीवन हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराए गए बाजपट्टी तालाब के सौंदर्यीकरण, पौधारोपण, पंचायत सरकार भवन में वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा संयत्र का अवलोकन उन्होनों किया।

थोड़ी ही देर में सीएम वनगांव के बोधायन मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही मंदिर परिसर में निर्माणाधीन पर्यटकीय संरचनाओं, तालाब सौंदर्यीकरण का अवलोकन करेंगे। इसके बाद परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मंगलवार को मुजफ्फरपुर के कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद प्रमंडलस्तरीय बैठक में अभियान की समीक्षा करेंगे।