मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Dec-2019 12:48 PM
NAWADA : नवादा में सीएम नीतीश कुमार के जलजीवन हरियाली यात्रा का कारवां पहुंचा है। जहां सीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। सीएम नीतीश ने इस दौरान शरांबबंदी की खूब चर्चा की। उन्होनें कहा कि बिहार में जो शराबबंदी के फेल्योर होने की बात करते हैं वे खुद पीने के शौकीन है इसलिए अफवाह फैलाते हैं।
सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार की शराबबंदी से प्रभावित होकर राजस्थान की टीम यहां आयी थी जिसने शराबबंदी का संपूर्ण अध्ययन करने के बाद पूरे अभियान को सफलता का सर्टिफिकेट भी दिया। उन्होनें कहा कि शराबबंदी नीति में कोई खामी नहीं है।
जल -जीवन-हरियाली अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि हम हर घर नल का जल पहुंचाएंगे लेकिन चापाकल को भी संरक्षित करेंगे। चापाकल का पानी बर्बाद नहीं होने देंगे। सोख्ता का निर्माण कर पानी का इस्तेमाल करेंगे।
सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है। मौसम के अनुसार फसल चक्र भी होना चाहिए। फसल अवशेष को न जलाएं। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है और प्रदूषण भी बढ़ रहा है। फसल अवशेष से चारा बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। हम बाढ़-सुखाड़ में मदद करेंगे। बाल विवाह से मृत्यु दर बढ़ी है। इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसे हमें रोकना है। दहेज प्रथा को मिटानी है। महिलाओं के कहने पर शराबबंदी की है।