Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
15-Oct-2019 07:57 AM
PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 अक्टूबर को एक बार फिर से बैठक करेंगे। 19 अक्टूबर को CM पटना के जनप्रतिनिधियों के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे की राजधानी क्षेत्र में होने वाले इस जलजमाव से कैसे निपटा जाए। सीएम नीतीश ने सोमवार को इस मामले पर हाई लेवल मीटिंग की थी, जिसके बाद कुछ छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई।
19 अक्टूबर को सीएम नीतीश ने जनप्रतिनिधियों की जो बैठक बुलाई है, उसमें शामिल होने वाले ज्यादातर सांसद और विधायक बीजेपी के हैं। आपको बता दें कि सोमवार को सीएम नीतीश की तरफ से बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में पटना के सांसदों और विधायकों को नहीं बुलाया गया था, इसे लेकर बीजेपी के अंदर नाराजगी भी थी। बीजेपी विधायकों की नाराजगी को देखते हुए सीएम नीतीश ने अलग से जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाने की बात कही थी।
बांकीपुर से बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि मुख्यमंत्री की तरफ से 19 अक्टूबर को बुलाई गई बैठक के लिए उन्हें बुलावा मिला है। आपको बता दें कि पटना में जलजमाव के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच तनातनी और बयानबाजी देखने को मिल चुकी है अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि 19 अक्टूबर को सीएम नीतीश की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में बीजेपी के सांसदों और विधायकों का क्या रुख रहता है।