ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ट्रैफिक जवान की पिटाई करने वाले दारोगा पर एक्शन, SSP ने किया सस्पेंड

ट्रैफिक जवान की पिटाई करने वाले दारोगा पर एक्शन, SSP ने किया सस्पेंड

05-Apr-2020 07:43 AM

PATNA :ट्रैफिक सिपाही की पिटाई के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में दोषी पाए जाने वाले जक्कनपुर थाने के दरोगा बिंदेश्वर उपाध्याय को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है.

बता दें कि ट्रैफिक सिपाही की पिटाई का एक वीडियो मिला था जिसमें सिपाही के साथ दरोगा की बकबक करते तस्वीर भी दिखी थी. जिसके बाद दरोगा पर कार्रवाई की गई है. इस मामले में थाने के ही कुछ अन्य सिपाहियों के खिलाफ अभी भी जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद उन पर भी आगे का एक्शन  लिया जाएगा.इस बाबत एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि नियम कानून का पालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. जांच के बाद ऐसे पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 क्या था मामला
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जक्कनपुर थाना इलाके में एक यातायात पुलिस के सिपाही की पिटाई जक्कनपुर थाना की पुलिस ने की थी. इसका एक वीडियो वायरल हुआ था. सिपाही ने आरोप लगाया था कि लॉकडाउन के दौरान वह अपनी मां के लिए दवा लाने निकला था इसी दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी, जबकि उसने अपना परिचय भी दिया था. इसके बाद भी ट्रैफिक सिपाही से बदसलूकी की गई और उसके साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया गया. वहीं पुलिस का कहना है कि सिपाही सादे लिवास में सड़क पर घूम रहा था और जब उससे पूछताछ की गई तो वह अपना धौंस जताते हुए उनसे उलझने लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.