ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Crime News: बिहार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, तीन बदमाशों ने नाबालिग लड़की से जबरन किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां तीन दरिंदों ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां शौच करने गयी एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ तीन बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते 21 जनवरी को रात करीब 11:30 बजे 17 वर्षीय किशोरी शौच करने के लिए घर से बाहर गयी थी, तभी तीन बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर मूंह दबाकर किशोरी को अगवा कर लिया। इस दौरान लड़की खुद को बचाने के लिए बदमाशों लड़ी भी लेकिन उसे जबरन ले गये और सुनसान जगह पर एक बथान में बारी-बारी से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बदमाशों के द्वारा बनाया गया। 


इस संबंध में पीड़िता के माँ ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़िता की माँ ने आवेदन में कहा है कि लड़की शरीर पर कई जगह कटने और नोचने का निशान भी है। तीनों लड़को ने गमछा से मुंह बांध रखा था लेकिन इसी दौरान एक युवक के मूंह से गमछा हट गया जिसके बाद लड़की ने उसे पहचान लिया। 


आरोपी की पहचान सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हफिजपुर गांव निवासी नारायण पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पांडेय के रूप में की गयी है। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल करने की धमकी दी है। हलांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पवन कुमार पांडेय और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर सहाजितपुर थाना पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का प्रयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्‌तारी की गई। शेष अभियुक्त की गिरफ्‌तारी हेतु छापेमारी जारी है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता