दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
24-Apr-2021 03:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. हालात अब ये हो गए हैं कि आम इंसानों के साथ साथ अब जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना होने लगा है. जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा के मुताबिक बिहार के कुछ जेलों में कुल 7 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. साथ ही जेल के अन्य स्टाफ भी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
हालांकि, जेल प्रशासन के मुताबिक इंटेली और स्टाफ की स्थिति क्रिटिकल नहीं है. जिस वजह से जेलों के अंदर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में ही रखकर उनका इलाज किया जा रहा है. जेल प्रशासन द्वारा बिहार के सभी जेलों में तैनात डॉक्टरों और जेल अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली गयी है.
जेल प्रशासन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिस तरह से जेलों के अंदर अब करोना का संक्रमण पहुंच रहा है. उसके मद्देनजर बिहार के सभी जेलों में करोना से संबंधित पर्याप्त संख्या में दवाइयां और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था मुहैया करवाने को लेकर निर्देश दिया गया है. ताकि किसी भी कैदी या अन्य स्टाफ में करोना का लक्षण पाया जाता हैं तो उनका इलाज जेल के अंदर ही ढंग से हो पाएगा.
जेल प्रशासन द्वारा पटना के बेउर जेल सहित बिहार के सभी अन्य जेलों में बंद कैदियों का इम्यूनिटी सिस्टम ठीक रखने के लिए दिन में 2 बार काढ़ा देने का निर्देश दिया गया है. कैदियों को समय-समय पर गर्म पानी ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया है. जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है जिन कैदियों में कोरोना का लक्षण दिख रहा हो, उन्हें अलग रखा जाये.
जेल प्रशासन के द्वारा बिहार के सभी जेलों को सैनेटाइज करने के साथ-साथ साफ सुथरा रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. जेलों में बंद नए कैदियों को अलग रखने की व्यवस्था की गई है. अलग क्वारंटाइन सेंटर में नए कैदियों को रखा जा रहा है. 14 दिन क्वारंटाइन रूम में रखने के बाद ही उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है.