2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
06-Jul-2021 04:47 PM
PATNA : एके-47 बरामदगी मामले में पटना के बेउर जेल में बंद राजद के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे राजद विधायक अनंत सिंह को जांच के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड के पास भेजा गया है. पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर बेउर जेल से अनंत सिंह को विशेष मेडिकल बोर्ड के पास जांच के लिए भेज दिया गया है.
कई दिनों से बिमारी का हवाला देकर कोर्ट में पेश नहीं हो रहे मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की परेशानियां बढ़ गई हैं. पटना के डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर अनंत सिंह को मेडिकल जांच के लिए अनंत सिंह को विकास भवन सचिवालय ले जाया गया है. गौरतलब हो कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत में मार्च महीने में कोर्ट में पेशी के लिए आते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद कोर्ट परिसर में उन्हें एंबुलेंस से लाकर स्ट्रेचर से उतारा गया था. फिर जज के सामने भी अनंत सिंह की पेशी भी स्ट्रेचर पर ही की गई थी. कोर्ट में जज के सामने भी अनंत कुछ नहीं बोले थे और उनके सामने बेसुध से पड़े थे.
इसी साल फ़रवरी महीने में दर्द से परेशान अनंत सिंह को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया था. पीएमसीएच में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज की. इलाज के बाद वापस इन्हें बेऊर जेल में बंद कर दिया गया. अनंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने जांच के बाद राजद विधायक को आराम करने की सलाह दी थी.
आपको बता दें कि अनंत सिंह अभी राजधानी की बेउर जेल में बंद हैं. यहां से उन्हें भागलपुर कारागार भेजे जाने का आदेश दिया गया था. हालांकि इन्होंने बिमारी का हवाला देकर भागलपुर जेल जाने में असमर्थता जताई. पटना की बेउर जेल में बंद अनंत सिंह की पहचान बिहार के बाहुबली विधायक के तौर पर होती है. पिछले साल हुए चुनाव में अनंत सिंह ने मोकामा सीट से चुनाव लड़ा था और राजद के टिकट पर जीत भी हासिल की थी. अनंत सिंह फिलहाल अपराध से जुड़े मामले में पटना की बेउर जेल में बंद हैं.