ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / जहरीली शराब से लाशें बिछने के बाद घबरायी बीजेपी: नीतीश से कहा-शराबबंदी कानून...

जहरीली शराब से लाशें बिछने के बाद घबरायी बीजेपी: नीतीश से कहा-शराबबंदी कानून की फिर से समीक्षा करें, अवैध शराब की भयावह बिक्री हो रही है

06-Nov-2021 05:36 PM

PATNA: दीपावली के मौके पर बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से लाशों का अंबार लगने के बाद घबरायी बीजेपी ने नीतीश कुमार से कहा है कि वह शराबबंदी कानून की समीक्षा करें. बीजेपी ने कहा है कि अवैध शराब की भयावह स्थिति है. शराब कानून का तत्काल रिव्यू यानि समीक्षा करना बेहद जरूरी हो गया है. बीजेपी ने कहा है कि बिहार में कई जगहों पर पुलिस अवैध शराब के कारोबार में शामिल हो चुकी है. 


बीजेपी ने कहा-बिहार में शराबबंदी फेल 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल हो चुका है और इसका प्रमुख कारण पुलिस है. सूबे के कई स्थानों पर पुलिस अवैध शराब के कारोबार का हिस्सा बन चुकी है. बिहार में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है. अगर कहीं पुलिस सख्ती कर रही है तो वहां चोरी-छिपे शराब का कारोबार हो रहा है. 


बीजेपी अध्यक्ष बोले-मेरे क्षेत्र में स्थिति भयावह

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र पश्चिमी चंपारण में अवैध शराब की स्थिति भयावह हो चुकी है. पुलिस के सहयोग से चंपारण में अवैध शराब की बिक्री हो रही है. संजय जायसवाल ने कहा कि जहां प्रशासन औऱ पुलिस के सहयोग से शराब बिक रही है वहां जहरीली शराब से मौत का कोई मामला सामने नहीं आ रहा है. जहां पुलिस शराब बनाने और बेचने में रोक रही है वहां जहरीली शराब कांड सामने आ रहा है. 


तत्काल शराब कानून की समीक्षा हो

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए पांच साल हो गये. हालांकि मुख्यमंत्री ने बिहार के हित के लिए शराबबंदी कानून लागू किया था. लेकिन अब इस कानून की फिर से समीक्षा करने की जरूरत है. इस कानून के लागू होने के बाद क्या फायदा हुआ और क्या नुकसान हुआ इसे देखने की जरूरत है.