ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / जातीय गणना के मुद्दे पर बिहार में BJP नहीं लड़ेगी चुनाव, बोले अमित...

जातीय गणना के मुद्दे पर बिहार में BJP नहीं लड़ेगी चुनाव, बोले अमित शाह ... छोटे मुद्दे पर हमलोग नहीं करते राजनीति, नहीं पार हो सकता चुनाव की नैया

04-Nov-2023 10:21 AM

By First Bihar

PATNA : हम राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं किसी छोटे मोटो की राजनीति नहीं करते हैं। सभी से चर्चा करके जो उचित निर्णय होगा वह जरूर हम करेंगे। लेकिन इसके आधार पर चुनाव की नैया पार लगाना उचित नहीं है। यह बात है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उस समय कही है जब उन्हें बिहार आना है और बिहार के शीतकालीन सत्र में इन्हीं बातों पर चर्चा होनी है। 


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बिहार दौर पर आने वाले हैं। पिछले 10 महीना में यह उनका 5 वां दौड़ा होने वाला है। ऐसे में इस दौरे से पहले अमित शाह ने बड़ी बात कही है। शाह ने कहा कि - जातीय गणना का बीजेपी ने कभी विरोध नहीं किया है। लेकिन काफी सोच समझ करने नहीं करना होता है और हम इस पर सोच समझकर ही कुछ बताएंगे। हम किसी छोटे मुद्दे पर राजनीति नहीं करते हैं और इस मुद्दे पर चुनाव की नैया पार नहीं हो सकता है। 


मालूम हो कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी पांच नवम्बर को मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करेंगे। पताही हवाई अड्डे पर आयोजित किसान रैली में करीब सवा दो घंटे रहेंगे। अबतक के तय कार्यक्रम के मुताबिक वो हवाई जहाज से दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से पताही हवाई अड्डे पर पौने एक बजे पहुंचेंगे। तीन बजे वे फिर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि,  भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह  महागठबंधन के जाति वोट को बड़ा झटका दे सकते हैं। भले ही बिहार सरकार जातीय गणना की रिपोर्ट जारी कर चुकी है और ऐसी संभावना है कि जातियों की नई रिपोर्ट के आधार पर सरकार बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ा सकती है। लोकसभा चुनाव से  इसे विपक्षी गठबंधन का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। ऐसे में शाह मुजफ्फरपुर से जाति के खिलाफ नया एजेंडा सेट कर सकते हैं। इस इलाके में भाजपा के कोर वोटरों की संख्या अधिक है ऐसे में शाह आसानी से आया एजेंडा सेट कर सकते हैं।